उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। देश के 6 राज्यों के 18 शहरों का तापमान(Weather Update) सोमवार को 45 डिग्री के ऊपर रहा। इन राज्यों में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और ओडिशा शामिल हैं। राजस्थान का श्रीगंगानगर 47.3°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। दिल्ली-NCR समेत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मंगलवार को भी हीट वेव और तेज गर्मी की चेतावनी है।
दिल्ली में आसमान से बरस रही गर्मी
दिल्ली में आज भी तापमान 45°C के पास जा सकता है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में ‘ऑारेंज अलर्ट’ जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को तापमान(Weather Update) 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो मौसम के औसत से 3.4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 12 जून तक बहुत गर्म मौसम बना रहेगा। आईएमडी ने कहा कि दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि रात का तापमान भी 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगले दो दिनों में 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान किया गया है, लेकिन इनसे बहुत राहत मिलने की संभावना नहीं है।
यूपी-बिहार में 48 घंटे बाद मिल सकती है राहत
उत्तर प्रदेश में इन दिनों लोग गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग ने ललितपुर, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल से फिर यूपी में बरसात लौट सकती है। 12 जून को यूपी के 60 फीसदी जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। वहीं बिहार में फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उमीद नहीं है। मानसून के बिहार में 15 जून तक पहुंचने की उमीद जताई गई है। कल से पूरे बिहार में मूसलाधार बरसात हो सकती है।
राजस्थान-हरियाणा में तेज हीट वेव का रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राजस्थान में तेज हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। सबसे ज्यादा असर पश्चिमी जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही में है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम(Weather Update) शुष्क रहने और हीटवेव के चलने का अनुमान जताया है। 15-16 जून को कोटा, भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्री गंगानगर में 47.3 डिग्री दर्ज किया गया हरियाणा और पंजाब में भी इस हफ्ते तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। हरियाणा में भी सोमवार को तापमान 45 डिग्री के आंकड़े को भी पार कर गया। प्रदेश में सिरसा 46.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा।
पहाड़ी राज्यों में कल से राहत के आसार
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड और हिमाचल में भी झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में ‘येलो अलर्ट’ जारी है। हालांकि, बुधवार यानी कल से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। पूर्वानुमान के अनुसार, पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 11 जून तक उत्तराखंड तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। आज मैदानी इलाकों के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान बढ़ने से आसार हैं।
असम-सिक्किम में बारिश, बंगाल की खाड़ी में गर्म हवाओं का दौर जारी
असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार तो हुआ है, लेकिन राज्य के 1.63 लाख लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में इस साल बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कोई भी नदी खतरे के निशान के ऊपर नहीं बह रही है। असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी भारी बारिश की आशंका है जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं बंगाल और ओडिशा में गर्म हवाओं का दौर जारी रहेगा। झारखंड में आज मौसम बदलेगा। आज से 14 जून तक राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बरसात देखने को मिल सकती है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 11