विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर IMD ने जारी की चेतावनी, यूपी, बिहार में बाढ़ का अलर्ट

पूरे देश में मानसून एक्टिव हो गया है और इसका असर भी देखने को मिल रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से बारिश की खबरें लगातार आ रही हैं। एक तरफ जहां बारिश के चलते लोगों को जानलेवा गर्मी से छुटकारा मिला है, तो दूसरी तरफ कई इलाकों में जनजीवन अस्तव्यस्त हो जाता है। बारिश के इस मौसम में लैंडस्लाइड से लेकर जलभराव तक की खबरें आ रही हैं। कुछ राज्यों में बहुत ज्यादा बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।  IMD का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, जिसके चलते पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं।

इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर बिहार, दक्षिणी गुजरात, कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में मध्य से भारी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, लक्षद्वाप, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा में भी बारिश की संभावना है।

यूपी में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में राहत की बारिश अब आफत बन गई है। 2 दिन राहत के बाद के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही तेज बारिश के कारण राज्य की कई नदियां उफान पर है। इस कारण राज्य में बाढ़ जैसे हालत भी बने हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में बारिश से अभी राहत मिलने के आसार नहीं है। वहीं आने वाले दिनों में यूपी में और तेज बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने कहा कि यूपी में अगले चार से पांच दिनों में मॉनसून और जोर पकड़ेगा। इस दौरान राजधानी लखनऊ हो या पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, सभी स्थानों पर जोरदार बारिश देखने को मिलेगी, जिस कारण मौसम सुहाना बना रहेगा।

बिहार में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का भी अलर्ट

बिहार में गुरुवार को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश देखने को मिली। वहीं शुक्रवार और शनिवार को राज्य में तेज बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के ही कई स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना है। इस कारण मौसम विभाग द्वारा  ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के पांच जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, शिवहर में अत्यधिक भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया जिले में अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के शेष जिलों के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली-NCR को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि आज कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि अनुमान यह भी है कि उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। तापमान की बात करें तो IMD का अनुमान है कि आज का तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस से लेकर न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस