विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Weather Update: केरल में मानसून की एंट्री, हो रही झमाझम बारिश, उत्तर भारत में गर्मी का अलर्ट

Monsoon in India

पूरा देश भीषण गर्मी और हीटवेव से परेशान है। लू और हीटवेव से लोगों की हालत खराब हो चुकी है। इस बीच दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने केरल में दस्तक दे दी है. IMD के मुताबिक, अपने सामान्य समय से पहले ही केरल में मॉनसून की एंट्री हो गई है। राज्य के कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून की एंट्री अनुमान से दो दिन पहले हुई है। आज यानी 30 मई को पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश भागों में मानसून आगे बढ़ गया है। केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 1 जून है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में यह तिथि 5 जून है।

8 राज्यों में आज हीटवेव का रेड अलर्ट

देश के कई हिस्सों में लगातार 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान बना हुआ है। बुधवार को दिल्ली में 52 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में साल 2002 में सबसे ज्यादा 49.2 डिग्री सेल्सियस पारा रिकॉर्ड हुआ था. एक दिन पहले यानी 27 मई 2024 को तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. फिलहाल, तापमान ने दिल्ली में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। IMD के मुताबिक, आज पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान के कुछ हिस्सों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में हीटवेव का रेड अलर्ट है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है।

बिहार में गर्मी के चलते सभी स्कूल 8 जून तक बंद

सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं पूरा बिहार भी भीषण गर्मी की चपेट में है। बुधवार को राज्य के 19 जिलों में करीब 350 बच्चे गर्मी से बेहोश हो गए। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव को सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए 30 मई से 8 जून तक बंद रखने का आदेश जारी हुआ है। लेकिन CM नीतीश के स्कूल बंद करने के आदेश में भी केके पाठक ने संशोधन किया है। स्कूल में बच्चों की छुट्टी तो होगी, लेकिन शिक्षक पहले की तरह स्कूल आएंगे। शिक्षक पहले की तरह सुबह छह बजे स्कूल आएंगे और दोपहर 1.30 बजे तक स्कूल में रहेंगे।

लू के चलते दिल्ली में श्रमिकों को तीन घंटे का ब्रेक

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भयंकर गर्मी के मद्देनजर श्रमिकों के लिए दोपहर 12 से तीन बजे तक सवेतन छुट्टी रखने का आदेश दिया है। उन्होंने निर्माण स्थलों पर श्रमिकों के लिए साफ पानी, नारियल पानी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश में गर्मी का तल्ख तेवर बरकरार है। प्रयागराज में बुधवार को भीषण गर्मी ने 140 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहां मई में दिन का पारा पहली बार 48.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस