विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Weather Update: अगले 5 दिनों तक Heatwave से कोई राहत नहीं, उत्तर भारत में रेड अलर्ट जारी

उत्तर भारत में सूरज के ताप से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। धूप में तेजी और सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान करके रख दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच से सात दिनों तक अत्याधिक गर्मी के साथ लू के थपेड़े पड़ेंगे। इस दौरान दिल्ली-NCR,उत्तर प्रदेश हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार में सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। लोगों से अलर्ट रहने को कहा गया है। आने वाले 5 दिनों तक गर्मी से किसी तरह की राहत की उम्मीद ना करें तो ही बेहतर होगा।

कैसा रहेगा अगले 24 घंटों का तापमान

स्काईमेट वेदर के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान और बढ़ सकता है। गुजरात, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों और हरियाणा में लू की स्थिति संभव है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

अगले 24 घंटे के दौरान, तेलंगाना, कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, ओडिशा के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ भारी बारिश की उम्मीद है।

दक्षिणी छत्तीसगढ़, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।पश्चिमी हिमालय, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी मध्य प्रदेश और गुजरात में हल्की बारिश संभव है.

उत्तर भारत में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं

दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। राजधानी के सफदरजंग में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस था राजस्थान से शुष्क पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. साफ आसमान होने के कारण गर्मी तेजी से बढ़ रही है. बुधवार तक मौसम ऐसा ही रहेगा. फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है.’वहीं , यूपी-बिहार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए गाइडलाइंस जारी किया है। हालांकि, इस भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश से राहत भी मिलेगी। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के लिए अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस बीच तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होगी।

 

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस