विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Weather Update: 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर में क्या है मॉनसून का मूड

जुलाई का महीना अब खत्‍म होने की कगार के नजदीक आ गया है। मानसून का जलवा देश के कई राज्यों में दिख रहा है तो कहीं अभी भी मॉनसून का मूड फीक है। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया जा रहा है, तो वहीं देश की राजधानी में दिल्ली में रुक-रुक हो रही बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है और पूरे एनसीआर में अभी लोगों को उमस से कोई राहत नहीं दिख रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि अभी मानसून का झुकाव दक्षिण के तरफ ज्यादा हैं, जिसके वजह से केरल, कार्नाटक, आंध्रप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से रेड अलर्ट जारी करना पड़ गया है।

कैसा रहेगा अगले 24 घंटे मौसम का हाल

मौसम विभाग ने 19 जुलाई को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गोवा, महाराष्ट्र, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी के रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-NCR के कई जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, यानी की आज भी हल्की बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात में तेज हवा के साथ बिजली कड़कने का अनुमान है। पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने से आंध्र प्रदेश में बहुत भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ा नदियों का जलस्तर, बाढ़ के हालात

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगभग 1 हफ्ते से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर में है। यहां राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। अब तक 55 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। NDRF, SDRF और PAC की टीम 100 नावें लगाकर राहत-बचाव के काम में जुटी है। गंगा नदी भी उफान पर है। वाराणसी में गंगा में 30 घाट डूब चुके हैं।

मुंबई में गुरुवार को तेज बारिश

मुंबई में गुरुवार को तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 घंटे में (सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक) 101 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पेड़ और दीवार गिरने जैसी कई घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुई। एक अधिकारी ने शाम को बताया कि भारतीय मौसम विभाग की कोलाबा वेधशाला के अनुसार द्वीप शहर में 101 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सांताक्रूज वेधशाला द्वारा दर्ज उपनगरों में 50.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

बिहार में मानसून हुआ कमजोर

बिहार में मानसून कमजोर पड़ गया है। इस वजह से कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के दक्षिणी हिस्से में 21 जुलाई तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। वहीं, उत्तर बिहार के कई जिलों में 20 जुलाई को बारिश की संभावना है। वहीं, बिहार के कुछ जिलों में अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सुपौल के मूंगरार गांव में तकरीबन 35 घर कोसी नदी में विलीन हो चुके है। यहां महादेव का एक मंदिर भी कोसी नदी में समा गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस