विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Weather Update: बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत, जानें आपके राज्या में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

पूरे देश में इस समय मॉनसून मेहरबान है। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी महसूस हो रही है। वहीं देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की वजह से आम जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त है। इस बीच आज भी कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।   देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने 14 जुलाई को महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट है। जबकि असम, मेघालय, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल और झारखंड में तेज बारिश हो सकती है। दिल्ली में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अन्य राज्यों के बात करें तो यूपी के भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल, राजस्थान समेत तमाम राज्यों में बारिश हो सकती है।

यूपी,बिहार में नेपाल से सटे कई जिले बाढ़ की चपेट में

नेपाल से सटे बिहार और यूपी के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बिहार में बगहा में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राज्य की कई नदियां उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर हैं। यहां पिछले 48 घंटे में 25 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई है। यूपी में सबसे ज्यादा खराब स्थिति पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर की है। यहां 20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, भारत मौसम विभाग के मुताबिक असम के अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कोकराझार जिले के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) द्वारा शुक्रवार रात जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया कि राज्य में बाढ़ के कारण सात और लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 23 जिलों में 12.33 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। असम में इस साल बाढ़, भूस्खलन, तूफान और बिजली गिरने से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। एएसडीएमए की रिपोर्ट के अनुसार, धुबरी जिले में सबसे अधिक 3.18 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके बाद कछार में लगभग 1.5 लाख लोग और गोलाघाट में 95,000 से अधिक लोगों को प्राकृतिक आपदा के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में आज बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी दिल्ली में बारिश हो सकती है। दिल्ली में बारिश की वजह से पिछले कई दिनों से हो रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं रविवार को भी दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी कमी आ सकती है। दिल्ली में अगले कई दिनों तक बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस