देश के कई राज्यों से मानसून अब विदा ले रहा है लेकिन जाते जाते मॉनसून अपना कहर दिखा रहा है। महाराष्ट्र, ओडिशा, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, झारखंड में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज यानी गुरुवार को देश के कई राज्यों में भार से अति भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से बहुत भारी (12 सेमी) तक बारिश हो सकती है।
पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना दवाब, पश्चिम और उत्तर भारत में बारिश
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दबाव प्रणाली के कारण आंध्र और दक्षिण ओडिशा के तटों से उत्तर-पश्चिमी खाड़ी में भारी बारिश और आंधी आने की संभावना है। वहीं, आईएमडी ने जानकारी दी कि महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, पश्चिम बंगाल को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज मुंबई, पालघर, नंदुरबार, धुले, जलगांव, सोलापुर और सतारा में बारिश के साथ-साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ी इलाकों पर भी बुधवार से झमाझम बारिश हो रही है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थल-सातशिलिंग राजमार्ग का 50-60 मीटर हिस्सा नागीमल मंदिर के पास रामगंगा नदी में समा गया।
भारी बारिस से मुंबई वासी परेशान
इससे पहले मुंबई में बुधवार की शाम अचानक शुरू हुई तेज वर्षा से लोगों की परेशानी बढ़ गई। इसके चलते जगह-जगह जलभराव एवं ट्रैफिक जाम हो गया। शाम को शुरू हुई वर्षा से अपने कार्यालय से घर लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज मुंबई, ठाणे, रायगढ़ एवं रत्नागिरि जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की वजह से गुरुवार को मुंबई के सभी स्कूल कॉलेज गुरुवार को बंद रहेंगे। मुंबई आने वाली कम से कम 14 उड़ानों का मार्ग बदलना पड़ा। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पूरी तरह विदा होने से पहले एक बारि अपना रौद्र रूप दिखा सकता है. इधर नवी मुंबई में भारी बारिश हुई है। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया है
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 9
Views Today : 13