विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Weather Update: उत्तर भारत में अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, बिहार में हीटवेव के चलते स्कूल बंद

Heat Wave

पूरा उत्तर भारत भयंकर गर्मी की मार झेल रहा है, दिल्ली-एनसीआर में आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लू की ताजा स्थिति 14 जून तक जारी रहने की संभावना है। IMD का अनुमान है कि 14 जून को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव की गंभीर स्थिति रहेगी। जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव की स्थिति होने की संभावना है।

कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, जम्मू संभाग के अलग-अलग हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है। 10 जून को दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और झारखंड में लू रहेगी।सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आज भी ये 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

बिहार के स्कूलों में 15 जून तक फिर से छुट्टी

बिहार में आज एक्सट्रीम हीटवेव का अलर्ट है। बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है ।राज्य में लंबे समर वेकेशन के बाद सोमवार (10) जून को स्कूल खुले थे। हालांकि, पहले ही दिन कई जगह स्टूडेंट्स और टीचर्स बेहोश हो गए। इसके बाद राज्य के स्कूलों में 15 जून तक फिर से छुट्टी कर दी गई है।

प्रयागराज में बरस रही आग

UP का प्रयागराज सोमवार (10 जून) को 46.3 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। दिल्ली के आया नगर में 44.7, लोधी रोड में 43.8 और पालम में 44.1 डिग्री तापमान रहा। उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में मंगलवार (11 जून) को भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाओं के साथ हीटवेव चलने का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है।

मुंबई सहित इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट

वहीं मौसम विभाग की ओर से मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया या है। मुंबई में मानसून दो दिन पहले ही आ गया है। कोंकण, गोवा, साउथ मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इन इलाकों में भी आज के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पिछले दो दिनों से मुंबई और आसपास की बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई है, जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस