विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Weather Forecast: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कहीं लू तो कहीं बारिश का अलर्ट

Weather Forecast

उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में में मौसम का मिजाज(Weather Forecast)बदल रहा है। कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है को कुछ राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज का ताज़ा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, उत्तर भारत में कल भी गर्मी का प्रकोप बना रहेगा और लू चलने की संभावना है जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना है। पश्चिमी और मध्य भारत में भी कुछ क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं।

यूपी में भी लू और बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज(Weather Forecast) मिलाजुला रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी यूपी के इटावा, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और आगरा में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। पूर्वी यूपी के मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। साथ ही उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने- तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। दिन के दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 मई को तेज आंधी, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका(Weather Forecast) है। साथ ही धूल भरी हवाओं का भी प्रभाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट भी जारी किया है।

अन्य राज्यों में मौसम की स्थिति

पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत के केरल, माहे, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में भी हल्की से तेज बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में कल लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अधिकतम तापमान 38-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन गर्मी का असर प्रमुख रहेगा। उत्तराखंड और हिमाचल में आज ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या ओलावृष्टि हो सकती है।

धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है मॉनसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर के शेष भागों तथा पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों की ओर आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस