विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Haryana Elections: कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या-क्या है खास? चुनाव पर कितना होगा असर

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र ‘हाथ बदलेगा हालात’ के नाम से जारी कर दिया है। यह घोषणा पत्र चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में जारी किया गया। इसमें मुफ्त बिजली, मुफ्त इलाज, महिलाओं को आर्थिक सहायता, किसानों को एमएसपी की गारंटी और राज्य में जाति जनगणना कराने जैसे कई बड़े वादे किए गए हैं। चुनावी घोषणापत्र में कांग्रेस ने हरियाणा के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देने का वादा किया है।

चुनावी घोषणापत्र में कौन-कौन से वादे

महिलाओं और किसानों को देगी तोहफा

कांग्रेस ने भी हरियाणा में 18 से 60 साल की आयु की महिलाओं को 2000 रुपये हर माह देने का वादा किया है। घोषणापत्र में गैस सिलेंडर के लिए 500 रुपये देने का भी वादा किया गया है। किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी व फसल खराब पर तुरंत मुआवजा देने का वादा किया गया है।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी फोकस

घोषणा पत्र में कांग्रेस ने स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। कांग्रेस ने 25 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज, सस्ती शिक्षा और छात्राओं के लिए मुफ्त पिंक मिनी बस और पिंक ई-रिक्शा की सुविधा का वादा किया गया है।

2 लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा

कांग्रेस ने 2 लाख सरकारी नौकरियां देने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को बंद करने और पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का आश्वासन दिया है। ओबीसी के लिए क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख तक बढ़ाने और 18 से 60 साल तक की महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये देने का भी वादा किया गया है।

पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी कांग्रेस

घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत बुजुर्गों, विकलांगों और विधवाओं को 6 हजार रुपये की मासिक पेंशन, कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) देने का वादा किया है।इसके अलावा कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल करने का वादा किया है।

किसान आयोग का करेंगे गठन

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा कि हरियाणा में किसान आयोग का गठन किया जाएगा। MSP की गारंटी के कानून बनाए जाएंगे। किसानों की सिंचाई के लिए एसवाईएल से पानी दिलाने का भी वादा किया है। साथ ही महिला किसानों को विशेष सुविधा देने का भी कांग्रेस ने घोषणा पत्र में वादा किया है।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

घोषणापत्र जारी किए जाने के बाद कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह घोषणापत्र काफी मेहनत के बाद बनाया गया है।उन्होंने बताया कि घोषणापत्र में कई चीजें राजस्थान और कई अन्य राज्यों से ली गई हैं। वहीं कांग्रेस के नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में बीजेपी पर निशाना साधा।

बता दें कि हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा,मतगणना 8 अक्टूबर को होगी।नतीजे आने के बाद अगली सरकार बनेगी। सन 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस ने 30 सीटें जीती थीं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस