नरेंद्र मोदी एक बार फिर सत्ता संभालने के लिए तैयार है। जिसको लेकर बीजेपी और सहयोगी पार्टियों की तैयारी शुरु हो गई है। आज NDA के विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सभी सांसद और बीजेपी के सहयोगी दलों के नेता पहुंचे थे। इसी दौरान एक शानदार वाकया देखने को मिला। जब कंगना रनौत और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने संसद परिसर में एक-दूसरे से अचानक मुलाकात की। कंगना रनौत और चिराग पासवान का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें वह लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ संसद परिसर में नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चिराग पासवान जैसे ही कंगना को देखते हैं, वह उन्हें आवाज देते हैं उनसे हाथ मिलाते हैं और फिर उनसे गले मिलते हैं। इसके बाद दोनों आपस में कुछ बात भी करते हैं। सोशल मीडिया पर कंगना और चिराग पासवान का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

उनकी बातचीत की कई तस्वीरें और वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं और उनमें कंगना को संसद में चिराग को शुभकामनाएं देते हुए देखा जा सकता है। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। हाल ही में चंडीगढ़ में एक्ट्रेस के साथ हुए थप्पड़ कांड के बाद भी चिराग पासवान ने कंगना को लेकर समर्थन जताया था। उन्होंने अभिनेत्री को एक मजबूत महिला बताते हुए उनका समर्थन किया।

हाल ही में राजनीति में एंट्री करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और LJP(R) प्रमुख चिराग पासवान ने 2011 की फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म में वो एक टेनिस खिलाड़ी का किरदार निभाते हैं, जिसे एक सुपरमॉडल से प्यार हो जाता है। चिराग पासवान की अभिनेता से राजनेता तक की यात्रा ने एक दिलचस्प मोड़ ले लिया है। चिराग पासवान और कंगना रनौत दोनों ने सिल्वर स्क्रीन से राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा। पासवान ने बिहार के जमुई निर्वाचन क्षेत्र से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता और कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश के मंडी में जीत हासिल की। पूरे 13 साल बाद जब दो को-स्टार्स मिले तो नजारा कुछ ऐसा था।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7