उत्तर प्रदेश के बहराइच में हालात बेकाबू हो गए हैं। हजारों की भीड़ ने अस्पताल में आग लगा दी। हाथ में लाठी-डंडे लेकर उपद्रवी सड़कों पर उतर गए। उन्होंने दुकानों से लेकर शोरूम तक खूब तोड़फोड़ और आगजनी की। ड़ को देखकर पुलिस को पीछे हटना पड़ा। आसपास के 6 जिलों से फोर्स और पीएसी बुलाई गई है। उपद्रवियों को कंट्रोल करने के लिए डीएम से लेकर एसपी तक सड़कों पर रहे, लेकिन उपद्रवियों ने किसी की न सुनी। इसी बीच लखनऊ से एसटीएफ चीफ और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर भी बहराइच पहुंच गए हैं। उन्होंने आगजनी कर रही भीड़ को पहले रोका, नहीं मानी तो हाथ में पिस्टल लेकर दौड़ा लिया।
बहराइच पहुंचते ही एक्शन में नजर आए अमिताभ यश
ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश (Amitabh Yash) का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया है, जिसमें वह हाथ में पिस्टल लेकर उग्र भीड़ पर ऐक्शन की बात करते दिखाई पड़ रहे हैं। एक हाथ में चश्मा और दूसरे में सरकारी पिस्टल हाथ में लेकर वह मातहत पुलिसकर्मियों से को आर्डर देते सुनाई पड़ रहे हैं। एसटीएफ चीफ के हाथ में पिस्टल देखकर उपद्रवी सरेंडर करते हुए आगे-आगे भाग रहे थे, जबकि एसटीएफ चीफ पीछे-पीछे दौड़ रहे हैं।
लखनऊ से STF के चीफ अमिताभ यश बहराइच पहुंच गए हैं। वो खुद हाथ में पिस्टल लेकर दंगाइयों को दौड़ा रहे हैं। अब तक करीब 30 दंगाई हिरासत में लिए जा चुके हैं। @askrajeshsahu pic.twitter.com/yI5wIY2SHS
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) October 14, 2024
विसर्जन के दौरान पथराव के बाद दिखा सड़कों पर तांडव
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के महसी तहसील के महाराजगंज इलाके में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव के बाद फायरिंग में एक युवक की मौत के बाद सोमवार को सड़क पर तांडव देखने को मिला। 22 साल के युवक रामगोपाल की मौत से गुस्साए लोगों ने महाराजगंज बाजार में एक वर्ग विशेष की कई दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया। माहौल बिगड़ता देखग अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई और इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि बहराइच में पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात है। गृह सचिव को भी मौके के लिए रवाना किया गया है। मामले में किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की उच्च स्तरीय बैठक
लखनऊ में सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीजीपी प्रशांत कुमार के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने डीजीपी से बहराइच के हालात की जानकारी ली। पुलिस ने इस केस में दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने अब्दुल हमीद, सरफराज, फहीम, साहिर खान, ननकऊ और मारफ अली समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी के साथ 4 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज है। 30 लोग हिरासत में हैं। हालातों को काबू करने के लिए भी आस-पास के कई जिलों से फोर्स बुलाई गई है। लोग अभी भी आगजनी कर रहे हैं. हालात तनावपूर्ण हैं।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 7
Views Today : 7