विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Champions Trophy: जीत के जश्न में डूबा पूरा भारत, पीएम मोदी और सीएम योगी ने इस अंदाज में दी टीम इंडिया को बधाई

PM Modi and CM Yogi congratulated Team India

दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को पराजित कर ख़िताब अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम अब सबसे ज्‍यादा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई। इससे पहले भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के नाम 2-2 खिताब थे। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत को जीत के लिए 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसने उसने 49वें ओवर की आखिरी बॉल पर हासिल कर लिया। टीम के खिताब जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी बीच पीएम मोदी ने टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए पूरे देश को बधाई दी और टीम इंडिया की तारीफ की। मोदी ने लिखा, “शानदार मैच और शानदार परिणाम। चैंपियंस ट्ऱॉफी वापस अपने घर लाने वाली टीम इंडिया पर गर्व है। पूरे टूर्नामेंट में टीम शानदार खेली। शानदार खेल दिखाने के लिए हमारी पूरी टीम को बधाई।”

टीम की इस जीत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ‘ऐतिहासिक विजय. चैंपियंस का अभिनंदन! देश वासियों को हार्दिक बधाई! चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर विजय के रंगों से त्योहारों की बेला को और अधिक रंगमय, उल्लासमय बनाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी पर देश को गर्व है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं. जय हिंद.’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया की जीत पर बधाई दी. उन्होंने बधाई वाले पोस्ट में कहा, “वो जीत जिसने इतिहास रच दिया. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई. मैदान पर आपकी जोशीली ऊर्जा और अजेय प्रभुत्व ने देश को गौरवान्वित किया और क्रिकेट उत्कृष्टता के लिए एक नया मानक स्थापित किया. आप हमेशा शानदार प्रदर्शन करें.”

रोहित एंड कंपनी ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 4 विकेट से रौंदा

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 252 रनों का टारगेट दिया दिया। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के 76 रनों के दम पर 49 ओवरों में टारगेट हासिल कर लिया। इससे पहले फाइनल मुकाबले में न्यूजीलेंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी लेकिन कीवी टीम 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 251 रन तक ही पहुंच पाई। न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से सबसे सफल बल्लेबाज डेरेल मिचेल रहे। जिन्होंने 101 गेंदों में 63 रन बनाए। मिचेल के अलावा माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने न्‍यूजीलैंड से 25 साल पुरानी हार का बदला भी ले लिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में कीवियों ने भारत को मात दी थी। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में 12 साल का सूखा खत्‍म कर दिया है। भारतीय टीम ने तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीती है। भारतीय टीम सबसे पहले साल 2002 के सीजन में चैम्पियन बनी थी। तब उसने श्रीलंका संग संयुक्त रूप से खिताब साझा किया था। फिर एमएस धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम साल 2013 में चैम्पियन बनी। अब रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने इतिहास रचा है।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस