विज्ञापन के लिए संपर्क करें

UPPSC RO-ARO भर्ती एग्जाम पर क्यों हो रहा इतना हंगामा? क्या है अभ्यार्थियों की मांग

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा पीसीएस-2024 प्रारंभिक और आरओ-एआरओ 2024 प्रारंभिक परीक्षा को दो दिनों में कराने के निर्णय और नार्मलाइजेशन लागू करने के विरोध में प्रयागराज में छात्रों का प्रदर्शन शुरू हो गया है। हजारों की संख्या में प्रतियोगी छात्र लोक सेवा आयोग के गेट पर हाथों में पोस्टर बैनर लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। प्रतियोगी छात्रों की मांग है कि एक दिन में एक शिफ्ट में ही पीसीएस प्री 2024 और आरओ और एआरओ प्री 2023 की परीक्षाएं कराई जाएं।

एक शिफ्ट में परीक्षा कराने की मांग पर अड़े छात्र

दरअसल इसी साल जनवरी के महीने में यूपीएससी ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें मार्च में एग्जाम होना था। जो अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद आयोग की एक और परीक्षा समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी 11 फरबरी को आयोजित की गई थी परन्तु पेपर लीक होने के वजह से इसको निरस्त कर दिया गया था। इन दोनों परीक्षाओं को अक्टूबर माह में आयोजित करने के लिए प्रस्तावित किया गया था। फ‍िर अचानक आरओ एआरओ को दिसंबर माह में कराने की घोषणा की जाती है। इसके साथ ही छात्रों दो शिफ्ट में पेपर करने के लिए कहा गया, जिससे छात्रों में आक्रोश है।

इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र

  • छात्रों का कहना है कि अगर पेपर दो शिफ्ट में होता है। तो नॉर्मलाइजेशन होगा जिस वजह से अच्छे छात्रों को छंटने का नुकसान होगा। यानी दो शिफ्ट में अगर पेपर होता है तो एक शिफ्ट में इजी सवाल आएंगे, तो दूसरी में कठिन सवाल आएंगे। जिस वजह से नॉर्मलाइजेशन हो जाएगा और काफी छात्र छंट जाएंगे।
  • छात्रों की मांग है कि पेपर एक ही शिफ्ट में और एक ही दिन हो। वहीं इसको लेकर यूपीएससी का कहना है कि इतने परीक्षा केंद्र उपलब्ध नहीं है कि एक ही साथ 6 लाख कैंडिडेट्स का एग्जाम करवाया जा सके।
  • छात्रों का तर्क है कि इससे पहले आयोग इससे ज्यादा छात्रों की परीक्षाएं करवाता आया है। दो शिफ्ट में परीक्षा होगी तो अच्छे छात्रों के छटने की संभावना रहेगी, साथ ही साथ भ्रष्टाचार बढ़ेगा।

यह विरोध प्रदर्शन अनिश्चितकालीन है-छात्र

विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि उनका यह विरोध प्रदर्शन अनिश्चितकालीन है। जब तक कि आयोग की ओर से उन्हें एक दिन और एक शिफ्ट में ही परीक्षा कराने का आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। लोक सेवा आयोग पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आयोग से नार्मलॉइजेशन का फैसला वापस लेने की भी मांग कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ प्रतियोगी छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। आयोग के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस फोर्स लगाई गई है। इसके साथ ही वज्र वाहन, फायर ब्रिगेड और आरएएफ को भी तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारी छात्र लगातार उग्र हो रहे हैं।

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस