विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Winter Hair Care: ठंड में बालों को खूबसूरत और घना बनाने के लिए अपनाएं ये 8 होम मेड मास्क

Winter Hair Care: त्वचा के साथ-साथ बालों की देखभाल करना भी बहुत ज़रूरी है. पुरुष हो या महिला, हर किसी को अपने खूबसूरत बाल बहुत पसंद होते हैं और जब ये बाल झड़ने लगते हैं या रूखे हो जाते हैं तो बहुत दुख भी होता है. ऐसे में कई लोग अपने बालों को बेहतर बनाने के लिए बाज़ार में मिलने वाले उत्पादों का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन बाज़ार में मिलने वाले उत्पादों का असर कुछ दिनों तक ही रहता है और ये आपके बालों को खराब भी कर देता है. लेकिन आज हम आपको घर पर बने हेयर मास्क के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ़ आपके बालों को खूबसूरत बनाएंगे बल्कि सर्दियों में आपके बालों की देखभाल भी करेंगे. इन होम मेड हेयर मास्क का इस्तेमाल करके आप सर्दियों में अपने बालों को रूखा होने से बचा सकते हैं और उन्हें घना बना सकते हैं.

बालों को घना बनाने के लिए होमे मेड मास्क:

1- एलोवेरा और अंडे को मिलाकर इसे रोज अपने बालों पर अच्छी तरह से लगाएं. अंडे और एलोवेरा के मास्क को हफ्ते में दो बार अपने बालों पर लगाएं.

2- बेसन और दही का पेस्ट बनाकर इस हेयर मास्क को अपने बालों पर लगाएं. आप इस मास्क को हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं.

3- आप प्याज के रस को मास्क की तरह भी अपने बालों पर लगा सकते हैं. इस मास्क को हफ्ते में दो से तीन बार लगाएँ.

4- अंडा और शहद आपके बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं, अंडे और शहद का मास्क बनाकर हफ्ते में दो बार अपने बालों पर लगाएँ और खूबसूरत बाल पाएँ.

5- केले का हेयर मास्क अपने बालों पर लगाएँ और मुलायम और चमकदार बाल पाएँ. आप इस मास्क को अपने बालों पर रोज़ाना लगा सकते हैं.

6- आंवला और शिकाकाई का हेयर मास्क आपके बालों को मोटा और घना बनाता है. इस मास्क को अपने बालों पर हफ़्ते में दो बार लगाएँ.

7- दही का हेयर मास्क लगाने से बालों में नमी आती है और रूखापन दूर होता है. आप दही का मास्क अपने बालों पर रोज़ाना या हफ्ते में चार बार लगा सकते हैं.

8- बालों का रूखापन खत्म करने के लिए एवोकैडो का हेयर मास्क बहुत अच्छा होता है. एवोकैडो का हेयर मास्क अपने बालों पर हफ्ते में दो बार लगाएँ.

Mukul Dwivedi
Author: Mukul Dwivedi

I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप हेडलाइंस