यूपी की राजधानी लखनऊ में हुए बदतमीजी को लेकर आज यूपी विधानसभा में चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा में सीएम योगी का एंग्री लुक देखने को मिला। विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, मुझे प्रतिष्ठा चाहिए होती तो मठ में मिल जाती है।’इतना ही योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए जमकर हमला भी बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि वे बार-बार खटाखट खटाखट जैसे योजना के माध्यम से जनता को धोखा दे पाएंगे। उन्होंने 2016 के मुकाबले 2024 में सूबे में अपराध की घटनाओं को लेकर आंकड़े भी गिनाए।
‘मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं’
विरोधी दल के नेता के सवाल का जवाब देते हुए योगी ने कहा कि आप लोगों को बुलडोजर से भी डर, लेकिन यह निर्दोष लोगों के लिए नहीं है। यह उन अपराधियों के लिए है, जो व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कारते हैं। मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं, जो करेगा, वो भुगतेगा। योगी ने कहा कि मैं इसीलिए यहां आया हूं कि हम लोग उससे लड़ेंगे। ये लड़ाई हमारी सामान्य लड़ाई नहीं है। ये प्रतिष्ठा की लड़ाई भी नहीं है। मुझे प्रतिष्ठा प्राप्त करनी होती तो मुझे इससे ज्यादा प्रतिष्ठा अपने मठ में मिल जाती है। कोई आवश्यकता नहीं है मुझे।’
“अगर कोई गलत करेगा तो भुगतेगा भी”
‘बुलडोजर’ किसी निर्दोष के लिए नहीं है, सिर्फ अपराधियों के लिए है: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath#BJP4UP #YogiAdityanath pic.twitter.com/KpzOuxj8Ib
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) August 1, 2024
योगी ने आगे कहा कि यह सरकार चलेगी और पूरी मजबूती के साथ चलेगी। योगी ने कहा कि सपा के समय ओबीसी को 27 फीसदी भी आरक्षण नहीं मिला है। अखिलेश-शिवपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली पर निकल जाती थी और लेखपालों की तैनाती भी उसी आधार पर हुई थी। आज पांच लाख लेखपालों की नियुक्ति हुई है, लेकिन कोई भी आरोप नहीं लगा सकता है।
लखनऊ में राहगीरों से बदतमीजी का वीडियो आया था सामने
दरअसल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को मानवता को शर्मशार कर देने वाला वीडियो सामने आया था। विडियो में कुछ उपद्रवी एक महिला के साथ अभद्रता करते दिख रहे थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद से सरकार विपक्ष के निशाने पर थी। राहगीरों के साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी को हटा दिया गया है. साथ ही गोमती नगर थाने के प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है. बाइक सवार महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में अभी तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बाकी अन्य की तलाश की जा रही है।
Author: Mukul Dwivedi
I graduated From the University of Allahabad and PG diploma in Mass communication From Government Polytechnic Lucknow. After study worked with Bharat samachar as Trainee Producer. Currently I am working With Ekal Bharat as a Producer.












Users Today : 6
Views Today : 6